छत्तीसगढ़ के भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और अन्य फोम सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। फोम सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Source: Source