भिलाई के एक कार शोरूम में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के जनरल मैनेजर पर स्याही फेंकते हुए थप्पड़ और लातें मारीं। महिला का आरोप है कि जीएम उसे अश्लील मैसेज भेजता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Source: Source