पश्चिम रेलवे द्वारा वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को रेगुलेट करने का निर्णय लिया है। प्रभावित ट्रेनों में भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा भी शामिल है। ट्रेन संख्या 09002 भिवानी से 23 अगस्त को रवाना होगी। पश्चिम रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन 2 घंटे 10 मिनट तक रेगुलेट रहेगी। रेलवे के मुताबिक कुल 12 रेल सेवाओं पर इस कार्य का असर पड़ेगा। इससे पहले 13 अगस्त को भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी आंशिक रूप से रद्द रही थी। उस ट्रेन को बोरीवली तक चलाया गया था और बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के बीच सेवा रद्द रही। भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल दोपहर 2:35 बजे भिवानी से रवाना होती है। यह चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरती है। ट्रेन सामान्य तौर पर अगले दिन शाम 4:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। भिवानी से मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेन करीब 1,470 किलोमीटर की दूरी तय करती है। Source: Source Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध, लाल किले के आसपास कई सड़कें रहेंगी बंद बैंक जाने से पहले ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेंशन का स्टेटस