हरियाणा के भिवानी जिले में अलग-अलग स्थानों से एक महिला और एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों अपने-अपने घर से सुबह निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों के अनुसार दोनों के पास मोबाइल फोन भी था, फिर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। पहले मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से बिना बताए निकली और फिर वापस नहीं आई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दूसरे मामले में एक 24 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। कई जगह खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम लापता महिला और युवती की तलाश में जुटी हुई है तथा संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।

Source: Source