36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से स्विंग कराने, पावरप्ले में विकेट लेने और डेथ ओवरों में रन रोकने की क्षमता रखते हैं. उनकी लाइन-लेंथ और अनुभव आज भी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं.