पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम की भोंडसी जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में 9 मई को गिरफ्तार किए गए थे। यह भगवंत मान की जेल में अरोड़ा से दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले 23 मई को मान ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनसे मुलाकात की थी। निचली अदालत अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है। जेल जाने के बावजूद अरोड़ा को पंजाब सरकार ने मंत्री पद से नहीं हटाया है। हालांकि, उनके विभाग दूसरे कैबिनेट मंत्रियों को सौंप दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार और भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरोड़ा को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाए जाने का दावा किया है। ईडी ने अरोड़ा को चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि मोबाइल फोन की बिक्री और निर्यात से जुड़े लेनदेन में फर्जी बिल और शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। ईडी के मुताबिक, करीब 102.5 करोड़ रुपये के कथित लेनदेन में अनियमितताएं सामने आईं और चार्जशीट में अरोड़ा को मामले का प्रमुख व्यक्ति बताया गया है। Source: Source Post navigation विरोध के बीच भारत की रफ्तार तेज, बुलेट ट्रेन से सेमीकंडक्टर तक विकास पर जोर UP चुनाव 2027 के लिए BJP की तैयारी तेज, विनोद तावड़े ने बूथ मजबूत करने और PDA की काट का ब्लूप्रिंट बनाया