महाराष्ट्र के डोंबिवली ईस्ट में 18 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने मंगेतर की हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में मौत से परेशान थी। मृतका की पहचान खुशी नाइक के रूप में हुई है। सोमवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मनपाड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। युवती की मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। Source: Source Post navigation बलरामपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो महिला मजदूरों की मौत; तीन घायल