हिमाचल प्रदेश में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। जोगिंद्रनगर वन मंडल में 30 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुईं, जिसमें 11 हेक्टेयर प्लांटेशन क्षेत्र और 226 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आया है। मंडी वन मंडल में 27 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 27 हेक्टेयर प्लांटेशन क्षेत्र प्रभावित हुआ। सुकेत वन मंडल में 7 और करसोग में 4 आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमों ने अधिकांश स्थानों पर आग पर काबू पा लिया है। लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ शरारती तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगा रहे हैं। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें। जंगलों में आगजनी से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग लोगों को आग बुझाने में सहयोग ले रहा है। Source: Source Post navigation महेंद्रगढ़ में कैनाल से मिट्टी निकालने में लापरवाही खेल मंत्री का बड़ा एक्शन: 15 दिन में रिपोर्ट मांगी