पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर एवं जिले की प्रमुख सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली व्यवस्था सुधारने पांच नए सब स्टेशन के लिए जमीन तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि डामरों की कीमतें बढ़ने के कारण ठेकेदार सड़क बनाने तैयार नहीं है। मंत्री ने कहा कि डामर का काम नहीं हो सकता तो गड्ढे भरे जाएं। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ रोड में पीजी कॉलेज ग्राउंड के सामने जलभराव की स्थिति में सुधार हेतु मरम्मत कार्य कराने कहा। अधिकारियों ने बताया कि डीजल की किल्लत एवं डामर, इमलशन की कीमतें बढ़ने से सड़क निर्माण के कार्य बंद हैं। मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को जल्द पांच सब स्टेशन के लिए स्थान चयन कर विभाग को दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। : Source Post navigation मोदी से मुलाकात: शुभेंदु का दिल्ली दौरा भाजयुमो नेता को नोटिस, सीएम बोले आंतरिक मामला