करनाल | अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को सीटू कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शीशपाल सिंह ने की। बैठक में ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं और सरकार की नीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण मजदूरों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को खत्म करने की साजिश के तहत मजदूरों को काम से वंचित किया जा रहा है। गांवों में मजदूरों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा। बैठक में मांग उठाई गई कि मनरेगा को पूरी तरह बहाल किया जाए और सभी गांवों में मजदूरों को नियमित काम दिया जाए। साथ ही वर्ष में 200 दिन रोजगार और 700 रुपए प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। नेताओं ने कहा कि पंचायत भूमि पर लंबे समय से बसे गरीब परिवारों को उजाड़ा जा रहा है। चुनाव से पहले गरीबों को रिहायशी प्लॉट देने के वादे भी पूरे नहीं हुए। यूनियन ने मजदूरों की मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर पर जनसभाएं आयोजित करने और जुलाई तक जन अभियान तेज कर जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का फैसला लिया। इसके तहत 30 मई को निसिंग, छह, सात और आठ जून को क्रमश: चिड़ाव, घरौंडा और असंध ब्लॉक में बैठकें आयोजित होंगी। इस मौके पर पाल सिंह नंबरदार, जय सिंह खेड़ी नरू, मनोज कुमार, सीटू नेता सतपाल सैनी, ओमप्रकाश माटा, बिजनेश राणा व सुरेश कुमार मौजूद रहे। : Source Post navigation मनरेगा खत्म करने की साजिश, मजदूरों से छीना जा रहा रोजगार : जगमाल सिंह मोदी सरकार पर कांग्रेस-AAP का हमला