हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक गेस्ट हाउस के अंदर 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। माधोगढ़ की रहने वाली वर्षा बुधवार शाम करीब पांच बजे गेस्ट हाउस पहुंची थी और नहाने के लिए कुछ घंटों के लिए कमरा लिया था। रात करीब सवा नौ बजे जब परिजन वहां पहुंचे और युवती से मिलने का प्रयास किया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा नहीं खुलने पर गेस्ट हाउस संचालक ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती अचेत अवस्था में मिली। कमरे से अजीब दुर्गंध आ रही थी, जिससे जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। आनन-फानन में युवती को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। Source: Source Post navigation ग्वालियर: बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, ताला तोड़कर घुसे शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा सोनीपत: पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, सीएम फ्लाइंग ने करोड़ों की खेप पकड़ी