हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग द्वारा जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना था। वन राजिक अधिकारी विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शील शिवाच (कक्षा 12वीं) ने प्रथम स्थान हासिल किया। समीक्षा और मुदित सिंह ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि काशवी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Source: Source