हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 11 हजार वोल्ट की बिजली केबल में फाल्ट होने से आग लग गई। लगभग दो क्विंटल लकड़ी जलकर राख हो गई। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना महेंद्रगढ़-सतनाली रोड पर गांव खायरा की बनी के पास हुई। फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। जिस बिजली के खंभे पर फाल्ट हुआ, वह नीचे से टूटा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से इस क्षतिग्रस्त खंभे को तुरंत बदलने की मांग की है। इस बिजली केबल में पहले भी दो से तीन बार फाल्ट हो चुके हैं। Source: Source Post navigation भारतमाला प्रोजेक्ट: लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा लू की चपेट में आया परिवार, मां-बेटे की मौत