हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर महेंद्रगढ़ जिले के अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा और मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से तैयार प्रस्ताव को सिद्धांततः मंजूरी के लिए विचाराधीन रखा गया है। इस परियोजना के तहत सीजेरियन ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, ओपीडी सेवाएं, एनीमिया स्क्रीनिंग क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर की जांच, एनीमिया प्रबंधन, बीपी, आरबीएस और हीमोग्लोबिन टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस पहल से अटेली क्षेत्र की महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। Source: Source Post navigation भारत-पाक बॉर्डर का अद्भुत नजारा पठानकोट में ISI एजेंट सहित 3 गिरफ्तार, सीसीटीवी से पाकिस्तान भेजी जा रही थी जानकारी