छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खड़गांव थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस बच्चों को लेने के लिए पहुंची थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। Source: Source Post navigation बिलासपुर में प्रतिबंध के बावजूद चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस ने 6 हुक्का पॉट समेत सामान जब्त किया होशियारपुर में AAP सरपंच की हत्या, कार से कुचलने के बाद धारदार हथियार से हमला; जांच शुरू