Chhattisgarh Dial 112: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाईवे पर अचानक रुककर डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया। रायपुर से कवर्धा जाते समय बेमेतरा के पास उन्होंने खुद को पीड़ित बताकर डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने मारपीट और सड़क दुर्घटना का शिकार बनकर शिकायत दर्ज कराई और फिर हाईवे किनारे एक ढाबे के पास रुककर पुलिस टीम के पहुंचने का इंतजार किया। तय समय में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पूरी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। : Source Post navigation NH-130 पर कार-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:सरगुजा मेहमानी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद भागा ड्राइवर, तलाश में पुलिस NH-130 पर कार-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:सरगुजा मेहमानी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद भागा ड्राइवर, तलाश में पुलिस