असम के चराइदेव जिले के मथुरापुर बागीचा प्राथमिक विद्यालय से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना का खुलासा कक्षा में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसके बाद इलाके में भारी नाराजगी फैल गई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]