मुंबई के एक परिवार ने अपने बेटे के 55 प्रतिशत अंक आने पर जिस तरह जश्न मनाया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. परिवार ने मार्कशीट के आकार का खास केक बनवाकर बेटे की मेहनत और कोशिशों को सेलिब्रेट किया. ऐसे समय में जब परीक्षा के नंबरों को लेकर बच्चों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, यह वीडियो एक अलग और सकारात्मक संदेश देता नजर आया. लोग परिवार की सोच और बच्चों को प्रोत्साहित करने के तरीके की जमकर सराहना कर रहे हैं

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]