उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दबंगों द्वारा कार सवार युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बुढ़ाना इलाके की मास्टर कॉलोनी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक स्विफ्ट कार को अचानक 7 से 8 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। कार के शीशे और बॉडी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि कार में बैठे युवक को बाहर निकालकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह कार सवार युवक अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर डर और नाराजगी देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation टोल प्लाजा पर बीटेक छात्र की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर; CCTV आने के बाद मचा हड़कंप दिल्ली के रेस्टोरेंट में फायरिंग, 17 वर्षीय युवक को कनपटी पर मारी गोली