पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन पटरी पार करने के दौरान ट्रेन से टकरा गया। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Source: Source