ट्विशा शर्मा मौत मामले में पहली बार उनके मनोचिकित्सक डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी सामने आए. उन्होंने पुष्टि की कि ट्विशा उनके क्लिनिक में इलाज के लिए आई थीं, लेकिन मरीज की गोपनीयता का हवाला देते हुए इलाज और दवाओं की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. डॉक्टर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस या कोर्ट को पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि ट्विशा को काउंसलर का नंबर भी दिया गया था.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]