जालंधर श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख क्रिकेट क्लब द्वारा पावर प्ले क्रिकेट ग्राउंड में एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्देश्य खेलों के माध्यम से सिख समुदाय में आपसी एकता, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना था। यह मुकाबला मनमीत सिंह की कप्तानी में टीम चढ़दी कला और स्पर्शजोत सिंह की कप्तानी में टीम फतेह के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम चढ़दी कला ने 8 ओवर में 108 रन बनाए। इसके जवाब में टीम फतेह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 7 ओवर में 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 70 रन बनाकर हरजोत सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने। यहां गुरमिंदर सिंह, गुरसहज सिंह, मनमीत सिंह, जपबीर सिंह गाबा, हरजोत सिंह, मनप्रीत सिंह गाबा, स्पर्शजोत सिंह, हरजोत सिंह कलसी, गुरआसीस सिंह, रूपदीप सिंह, अमरिंदर सिंह जौड़ा और अमनदीप सिंह मौजूद रहे। एडवोकेट मनप्रीत सिंह गाबा, अध्यक्ष, सिख क्रिकेट क्लब ने दोनों टीमों को खेल भावना दिखाने के लिए उत्साहित किया। यहां हरजोत सिंह परूथी महासचिव, रूपदमन सिंह कोषाध्यक्ष भी मौजूद रहे। Source: Source Post navigation किराना स्टोर में नौकरी से एनएफएल के महान सितारे बनने तक, कर्ट वॉर्नर की प्रेरणादायक वापसी की कहानी पंजाब ने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में जीता सिल्वर