मोहाली जिले के लालड़ू स्थित नाहर स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड के गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई। आसपास की कई कंपनियों को एहतियातन खाली कराया गया। अंबाला और पंचकूला से 40 दमकल वाहन मंगाए गए। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटों तक मशक्कत कर आग को फैलने से रोका। करोड़ों के नुकसान का अनुमान है, लेकिन जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दमकल कर्मियों को बिजली गुल होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के बावजूद दमकल टीमों ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया गया। Source: Source Post navigation पटियाला में टिप्पर की टक्कर से 2 किसानों की मौत SECL सब स्टेशन में चोरी और मारपीट