मोहाली के खरड़ में अकाली दल की पंजाब बचाओ मिशन रैली आज आयोजित होगी। रैली को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरड़ हलका प्रधान रविंद्र सिंह खेड़ा तैयारियों की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने रैली में हजारों लोगों के पहुंचने का दावा किया है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पंजाब से जुड़े कई प्रमुख मुद्दे उठाए जाने की तैयारी है। पार्टी कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। नशा तस्करी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा जाएगा। पंजाब पर बढ़ते कर्ज का मुद्दा भी रैली के मंच से उठाया जाएगा। अकाली दल का कहना है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है। रविंद्र सिंह खेड़ा ने कहा कि अकाली दल पंजाब की जनता के साथ खड़ा है। रैली में पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। Source: Source Post navigation चौथी बार AAP के राष्ट्रीय संयोजक बने अरविंद केजरीवाल, पार्टी में नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां गुलजार सिंह की मौत पर परिवार का आरोप, ‘प्रशासन ने दबाव बनाकर कराया अंतिम संस्कार’