जालंधर रबर गुड्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने सरकारी वित्तीय योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश बहल ने की। बैठक में सिडबी के अधिकारियों ने रबर उद्योग के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी। सिडबी के एजीएम ऋषभ जैन और सहायक प्रबंधक विदित पगात्रा ने उद्योगपतियों को विभिन्न ऋण विकल्पों के बारे में बताया। अधिकारियों ने नई मशीनरी खरीदने के लिए बिना गारंटी वाले ऋण की सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत उद्योगों को ब्याज में 2 से 5 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है। रबर री-प्रोसेसिंग मशीनरी खरीदने पर 25 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी का प्रावधान भी बताया गया। बैंक अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक कमर्शियल और पैसेंजर वाहनों के वित्तपोषण पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों ने योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों के जवाब देकर उद्यमियों की शंकाएं दूर कीं। अंत में सिडबी अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव अशोक मागो सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे।

Source: Source