राजनांदगांव से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर आवारा मवेशियों की समस्या बढ़ती जा रही है। डोंगरगढ़, कवर्धा और डोंगरगांव मार्गों पर मवेशी सड़क पर बैठते और घूमते नजर आ रहे हैं। रात के समय वाहन चालकों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। अचानक सामने आने वाले मवेशियों के कारण चालकों को तेज ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने प्रशासन से मवेशियों को नियंत्रित करने के लिए नियमित अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवारा मवेशियों को गौठान या सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाना चाहिए। मुख्य मार्गों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई की जरूरत बताई गई है। रात के समय संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई है। सड़क सुरक्षा को देखते हुए जल्द समाधान की आवश्यकता जताई जा रही है।

Source: Source