रायगढ़ जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चक्रधर नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास एक ट्रेलर में भारी मात्रा में कच्चा आयरन लोड है, जिसे पूंजीपथरा क्षेत्र के किसी प्लांट में खपाने की तैयारी थी। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने ट्रेलर चालक नंदू वर्मा और वाहन मालिक हरेन्द्र कुमार गोंड को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ और सामग्री के परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation दिल्ली पुलिस पर उठे गंभीर सवाल: RTI से खुलासा, हर 100 में से एक पुलिसकर्मी आपराधिक मामलों में आरोपी मुंबई में पनीर विक्रेता से वायरल रील के जरिए वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार