रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना में 18 वर्षीय शाकिब रजा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का हत्या करने का इरादा नहीं था। हालांकि उसे इस बात की जानकारी थी कि पेट्रोल डालकर वाहन में आग लगाने से किसी की जान जा सकती है। घटना 12 जुलाई की रात कोटा क्षेत्र में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी जलाने के लिए पेट्रोल लेकर पहुंचा था। शाकिब ने उसे रोकने की कोशिश की और स्कूटी बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गया था। इसी दौरान आग लगने से शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। Source: Source Post navigation बिहार में रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, 27 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़े गए यमुनानगर में इंजीनियर पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का भी आरोप