रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर देर रात एमबीए छात्र के साथ लूट की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने छात्र पर डंडों से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया। लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। हमले में घायल छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके की है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय सितांशु मिश्रा अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे पेड़ के नीचे छिपे दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोककर हमला कर दिया। बदमाशों ने मारपीट के बाद उसकी जेब से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। हमले में छात्र के हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने निजी अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। Source: Source Post navigation आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी, चार लोगों पर केस दर्ज नौकरी से निकलवाने के शक में होटल के बाहर फायरिंग, पार्किंग ड्राइवर समेत दो आरोपी गिरफ्तार