स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक कर्मचारी 30 फीट ऊपर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इलेक्ट्रिशियन कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है। परिवारवालों ने एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेका एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रबंधन का कहना है कि तेज गर्मी में चक्कर आने से कर्मचारी नीचे गिर गया। लेकिन परिवारवालों का कहना है कि एयरपोर्ट में सेंट्रल एसी होने के कारण गर्मी नहीं थी। कर्मचारी के पास सुरक्षा किट नहीं थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अभी तक किसी भी तरह के मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी की मौत करंट लगने से हुई है।


Source: https://www.bhaskar.com/g/local/chhattisgarh/raipur/news/major-accident-at-swami-vivekananda-airport-dbp-137995267.html