रायपुर के अभनपुर–राजिम रेलखंड पर स्थित नवनिर्मित माणिकचौरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन के कुछ ही समय बाद जर्जर होना शुरू हो गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह लंबी और गहरी दरारें उभर आई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए इस स्टेशन की ऐसी स्थिति देख स्थानीय लोग हैरान हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, इन दरारों ने न केवल स्टेशन की खूबसूरती को फीका कर दिया है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी संशय पैदा कर दिया है। इस मामले में संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में है। Source: Source Post navigation झारखंड में सार्वजनिक परिवहन का होगा आधुनिकीकरण: 400 ई-बसों की योजना, रांची मेट्रो प्रोजेक्ट में बदलाव