रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र 2 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित करेगा। मेला सिविल लाइन्स स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां कुल 877 पदों पर भर्ती करेंगी। भर्ती में एलआईसी समेत परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और अन्य कंपनियां शामिल होंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक, ITI और डिप्लोमा पास युवा अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योग्यता वाले उम्मीदवारों को भी अवसर मिलेगा। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रताएं अलग-अलग निर्धारित होंगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन नंबर जरूरी होगा और बिना पंजीयन वाले युवा ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा। उपलब्ध पदों की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। Source: Source Post navigation बलरामपुर के स्कूल में 5वीं के पहाड़ी कोरवा छात्र की डंडे से पिटाई, प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप बिलासपुर में POP मूर्तियों और रासायनिक रंगों पर सख्ती, उल्लंघन पर 5 हजार या अधिक जुर्माना