पंजाब में चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेताओं ने राज्य के दौरे बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जल्द पंजाब का दौरा कर सकते हैं। उनके दौरे से पहले पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राहुल गांधी की पंजाब यात्रा की रूपरेखा और कार्यक्रम तय किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वेणुगोपाल प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। अन्य संगठनात्मक इकाइयों के साथ भी बैठकें की जा सकती हैं। इससे पहले राहुल गांधी का पंजाब दौरा सितंबर में प्रस्तावित था। हालांकि, केंद्रीय कार्यक्रमों और पंजाब कांग्रेस में हुए संगठनात्मक बदलावों के कारण उनका कार्यक्रम टाल दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार पंजाब दौरे करने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। इसके मद्देनजर कांग्रेस भी राहुल गांधी का दौरा जल्द आयोजित करना चाहती है। वेणुगोपाल की चंडीगढ़ यात्रा को इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक के दौरान दौरे की तारीख, कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। Source: Source Post navigation MLC चुनाव पर मंत्री दया शंकर सिंह का दावा- बुद्धिजीवी वर्ग BJP को देगा वोट, 2027 में आएगी सुनामी ‘सरकार नहीं चाहती किसान मनाएं दीपावली’, धान खरीदी में देरी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल