लुधियाना में राहो रोड से जुड़े विकास कार्यों को लेकर प्रशासन और किसान संगठनों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का अनुमानित खर्च बढ़कर 10.30 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले यह लागत 6 करोड़ और फिर 9 करोड़ रुपये आंकी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित फाइल फिलहाल चंडीगढ़ में मुख्य सचिव के पास लंबित है। वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई हाईकोर्ट के रोक आदेश के कारण रुकी हुई है और अनुमति मिलने में लगभग एक माह लग सकता है। प्रशासन का अनुमान है कि पूरी परियोजना को पूरा होने में करीब छह माह का समय लगेगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जलभराव वाले हिस्सों में आवश्यक अस्थायी व्यवस्था की जाएगी और सूखे हिस्सों में सड़क निर्माण कर 31 अगस्त तक काम आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में राहो रोड से रेहड़ी-फड़ी हटाने का मुद्दा भी उठाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी का चालान नहीं काटा जाएगा और तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 14 पंचायतों में सीवरेज और सफाई कार्य के लिए दोबारा टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए गए। Source: Source Post navigation बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद, सामाजिक संगठनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की हार्डवेयर दुकान से भड़की आग बार तक पहुंची, 13 दमकलों ने 11 घंटे में पाया काबू, फायर अलार्म से टला बड़ा हादसा