हरियाणा के पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शुक्रवार को रेवाड़ी में जिला परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का आयोजन बाल भवन में सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इनमें 11 नई, 4 लंबित और एक अनुपूरक शिकायत शामिल है। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। शिकायतकर्ताओं को भी सूचना पत्र भेजकर निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का उद्देश्य शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों से जवाब भी लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि बैठक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।

Source: Source