रेवाड़ी के बलदर सराय मोहल्ले में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सास और बहुओं के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमला करने के आरोप लगाए हैं। बहुओं का आरोप है कि सास ने पाइप काटने से रोकने पर चाकू से हमला किया। वहीं सास का कहना है कि काम करते समय बहू के हाथ में गलती से चाकू लग गया और बाद में उसके साथ मारपीट की गई। घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। विवाद मकान के बंटवारे और हिस्से को लेकर लंबे समय से चल रहा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाड़ावास चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्ष खुद को पीड़ित बता रहे हैं। Source: Source Post navigation कवर्धा में बैंक से निकले व्यक्ति से 3.61 लाख की लूट, नागरिकों और ट्रैफिक जवान ने आरोपी को पकड़ा गुरुग्राम में हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान