हरियाणा के रोहतक में जवाहर लाल नेहरू नहर में एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डूबे हुए किशोर की पहचान शीतल नगर निवासी खुशहाल के रूप में हुई है। बताया गया कि किशोर पहरावर गांव के हेड पर नहर में नहाने गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वह बह गया। घटना के बाद उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई घंटों की तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है। अधिकारियों ने जल्द किशोर को तलाशने का प्रयास जारी रखने की बात कही है। Source: Source Post navigation रायबरेली में खौफनाक साजिश का खुलासा, घर में गड्ढा खोदकर प्रेमी की लाश दफनाने का आरोप जींद के कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पति संग मिलकर हत्या की रची साजिश