रोहतक पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भाजपा की ओर से एक नवंबर को होने वाली पदयात्रा को देखते हुए छोटूराम पॉलिटेक्निक से डी-पार्क दिल्ली रोड तक यातायात बाधित रहेगा। आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा सुबह 7 बजे से डी-पार्क से सेक्टर-14 चौक तक यातायात के लिए नाके लगाए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर कार्यक्रम खत्म होने तक आमजन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं और केवल आपात वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस गाड़ी ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए नाकाबंदी व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। रूट प्लान के तहत सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन सोनीपत रोड, शीला बाईपास चौक से होते हुए दिल्ली बाईपास चौक की तरफ पहुंचेंगे, दिल्ली बाईपास से सोनीपत स्टैंड या अम्बेडकर चौक की तरफ आने वाली गाड़ी शीला बाईपास चौक, सोनीपत रोड होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाएगी तथा दिल्ली बाईपास से पीजीआईएमएस की तरफ आने वाली गाड़ी एमडीयू के गेट नंबर 01 व गेट नंबर 03 से होते हुए पीजीआईएमएस की तरफ जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर तक आमजन के लिए डी-पार्क से दिल्ली बाईपास चौक तक रास्ता बंद रहेगा और आमजन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे तथा ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करे। Source: Source Post navigation जालंधर के उद्योगपति राजेश कनोजिया की रस्म किरया कल: शिव बाड़ी मंदिर मखदूमपुरा में समारोह, मेयर सहित शहरवासी देंगे श्रद्धांजलि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर ‘राज्य निर्माता’ उपेक्षित: 30 लाख का अटल परिसर 10 महीने में उजड़ा, अंधेरे में डूबी भारत रत्न की प्रतिमा