हिमाचल दूध उत्पादक संघ ने लंबित मांगों को लेकर 24 जुलाई को दत्तनगर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित बैठक में दूध उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। संघ का कहना है कि दूध के दाम बढ़ने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। कई सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता जांचने वाली मशीनों की कमी और पशु आहार की अनियमित आपूर्ति भी बड़ी समस्या बनी हुई है। उत्पादकों का आरोप है कि मई और जून का भुगतान अब तक नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। संघ ने मांग की है कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) व्यवस्था पूरी तरह लागू होने तक पुरानी भुगतान प्रणाली बहाल की जाए। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है। Source: Source Post navigation रामपुर बस हादसे के घायलों से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, बेहतर इलाज और नई बसों का दिया भरोसा