लुधियाना के थाना दरेसी के जसवंत नगर की बिंद्रा कॉलोनी में देर रात कुछ बदमाशों ने दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकले तो दोनों युवक खून से लथपथ हालत में गली में पड़े मिले। लोगों ने उन्हें सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हनी बांसल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त पवन की हालत नाजुक है। इलाका निवासी राकेश कुमार ने बताया कि हनी को वारदात से पहले दोपहर में सोशल मीडिया ग्रुपों पर जान से मारने की धमकी मिली थी। हैबोवाल इलाके के कुछ लोगों से हनी की पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Source: Source