लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सप्लीमेंट स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। टिब्बा रोड स्थित स्टोर से करीब 75 किलो आयातित खाली सप्लीमेंट रैपर जब्त किए गए हैं। टीम के अनुसार, इन रैपर पर ऊपर से सील लगी थी जबकि नीचे का हिस्सा खुला हुआ था। अधिकारियों को आशंका है कि इनमें डुप्लीकेट सप्लीमेंट भरकर बिक्री की जा सकती थी। कार्रवाई के दौरान करीब 100 किलो न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स भी जब्त किए गए। जांच टीम को मौके से आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग एजेंट के 36 डिब्बे भी मिले हैं। विभाग ने वेट गेनर, व्हे प्रोटीन और अन्य सप्लीमेंट्स के चार सैंपल जांच के लिए लिए हैं। जिला हेल्थ अधिकारी ने लोगों को सप्लीमेंट खरीदते समय एफएसएसआई लाइसेंस नंबर, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट जांचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार नकली सप्लीमेंट के सेवन से किडनी, लीवर और पाचन तंत्र पर गंभीर असर पड़ सकता है। उपभोक्ताओं को अधिकृत विक्रेताओं से ही उत्पाद खरीदने और पैकेजिंग की जांच करने की सलाह दी गई है। Source: Source Post navigation थाने से 500 मीटर दूर युवक को मारी गोलियां, 48 घंटे बाद पुलिस पहुंची, आरोपियों पर केस दर्ज दहेज उत्पीड़न और धोखे से तलाक का आरोप, एनआरआई पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज