लुधियाना में आज यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी परीक्षा आयोजित की गई। 14 परीक्षा केंद्रों पर 4353 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा 2 शिफ्टों में हुई, पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और तकनीकी इंतजाम किए गए थे। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध था। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट निर्धारित समय पर बंद कर दिए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से सम्पन्न हुई। Source: Source Post navigation पंजाब में जनगणना रील्स पर रोक व्हाट्सएप पर बिना नंबर शेयर किए करें चैटिंग