लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में बंदियों से मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की अचानक तलाशी के दौरान चार हवालातियों के कब्जे से छह मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के बताए गए हैं। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार हवालातियों हरपिंदर सिंह उर्फ शिंदा, सरबजीत सिंह उर्फ सरबा, जय कुमार उर्फ जयदेव शर्मा और सुखविंदर सिंह को नामजद किया है। जेल अधिकारियों के अनुसार बैरकों की जांच के दौरान यह मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों पर जेल नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। Source: Source Post navigation 20 लाख की कमेटी की रकम हड़पने का आरोप, पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया कार्रवाई में देरी का आरोप लगाकर किन्नर समुदाय का थाना डेहलों के बाहर प्रदर्शन