पटना में वट सावित्री व्रत के दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया. फतुहा प्रखंड कार्यालय परिसर में महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे पूजा कर रही थीं, तभी अचानक पेड़ में आग लग गई. महिलाओं द्वारा जलाए गए घी के दीपक की लौ से पेड़ पर लिपटे सूखे धागों में आग लगी. इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा बरगद चपेट में आ गया.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]