जालंधर | श्री सनातन धर्म समिति (पंजाब) की ओर से चतुर्दश श्री सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन 31 मई रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। सम्मेलन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मॉडल हाउस में होगा। निवेदक रवि शंकर शर्मा के अनुसार यह आयोजन वैदिक परंपरा के अंतर्गत “श्री सत्य सनातन धर्म रक्षक श्री हरि नारायण, गोविन्द भगवान” की कृपा और सान्निध्य में रखा गया है। सम्मेलन में संतों के आशीर्वचन के रूप में दण्डी स्वामी शिवबोध आश्रम महाराज (परमाध्यक्ष दण्डी आश्रम) का मार्गदर्शन रहेगा, जबकि अध्यक्षता पं. केवल कृष्ण शर्मा (संस्थापक अखिल विश्व गीता महामण्डल) करेंगे। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी शान्तानन्द, महामण्डलेश्वर बंसी दास महाराज, स्वामी आत्म ज्योती गिरी महाराज (सर्वदर्शनाचार्य) तथा पं. दीन दयाल शास्त्री (राष्ट्रीय संत) जैसे बड़े नाम भी शामिल होंगे।

Source: Source