छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दशहरा कार्यक्रम देखकर लौट रहे दो नाबालिगों की बाइक सरिया लोड ट्रेलर से टकरा गई। मृतकों की पहचान सोनतराई निवासी पवन मांझी (16) और सूर्यकांत पैकरा (15) के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार रात बतौली के शांतिपारा में दशहरा देखने गए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे घर लौटते समय कारबेल बिजली टॉवर के सामने उनकी बाइक ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर में दोनों किशोरों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दूसरा हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में खोंधला मोड़ बाजार के पास हुआ। यहां राजाराम (22) और परसादी दास (29) दशहरा देखने पलका जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक का हैंडल दूसरी बाइक से टकरा गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के ठूंठ से जा भिड़ा। हादसे में परसादी दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजाराम घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में जांच शुरू कर दी है और हादसों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। Source: Source Post navigation यमुनानगर में पुलिस स्मृति दिवस: 154 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 10 दिन तक होंगे कार्यक्रम बलरामपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही! अस्पताल में लटका रहा ताला, एंबुलेंस में गर्भवती की डिलीवरी; 3 डॉक्टर और 17 स्टाफ की तैनाती पर सवाल