यूपी में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में आ गए हैं. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर राहत और मुआवजा दिया जाए. प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर समेत कई जिलों में मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया है. सरकार ने जिलाधिकारियों, राजस्व विभाग और बीमा कंपनियों को तत्काल सर्वे और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]