सोनीपत में एक के बाद एक हत्या का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। जहां सोनीपत के गोहाना की नई सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव कट्टे में बंद हालत में मकान की नींव में पड़ा मिला। जहां स्थान के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। महिला की हत्या करने के बाद उसे किसी कट्टे में डालकर उसे मकान की एक नींव में डालकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश गोहाना सिटी थाना पुलिस को कंट्रोल रूम को रात करीब 11:10 बजे सूचना मिली कि वन विभाग वाली गली गोहाना में रहने वाली महिला प्रियंका उर्फ सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर डीसीपी गोहाना, थाना शहर गोहाना के एसएचओ व कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शुरुआती जांच में महिला के पति संदीप पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने मौके को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी गोहाना के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की नींव में कट्टे के अंदर महिला शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। जब कट्टे को बाहर निकालकर जांच की गई, तो उसमें महिला का शव मिला। हत्या की वजह जानने का प्रयास जारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला प्रियंका उर्फ सीमा पत्नी संदीप, मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल वन विभाग गली गोहाना में रह रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप ने कथित तौर पर घर में ही अपनी पत्नी की हत्या की और बाद में शव को कट्टे में बंद कर साथ लगते प्लॉट की नींव में डाल दिया। हत्या करने के पीछे वजह को जानने की कोशिश में पुलिस जुटी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी गोहाना, थाना शहर गोहाना के एसएचओ और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

: Source