सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा काली माता मंदिर, बड़ी गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। दोनों भाई हरिद्वार से मोटरसाइकिल पर नोएडा जा रहे थे। बाइक विमल चला रहा था, जबकि उसका भाई कमल पीछे बैठा था। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल कमल को उपचार के लिए सोनीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में विमल भी घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई। मृतक के भाई की शिकायत पर HSIIDC थाना बड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Source