रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट में 300 किलो एसएस स्क्रैप पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी गए पाइप की कीमत करीब 1.08 लाख रुपये बताई गई है। प्लांट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई थी। आरोपियों ने स्क्रैप पाइप को फ्लाई एश के नीचे दबाकर प्लांट से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का माल जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और उसकी बिक्री की तैयारी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। जांच में सामने आया कि प्लांट के कुछ कर्मचारियों और वाहन चालकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद पाइप को जंगल में छिपाकर रखा गया था ताकि बाद में उसे बेचकर रकम बांटी जा सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 300 किलो स्क्रैप पाइप बरामद कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई ईको वाहन भी जब्त की गई है। कुल 9.08 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है। Source: Source Post navigation ई-चालान के फर्जी लिंक से 4.24 लाख की ठगी, ऑनलाइन खरीदे गए तीन महंगे मोबाइल जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत; पति गंभीर घायल